- चार वर्ष में मिलना चाहिए था प्रमोशन, दो वर्ष देरी से प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के करीब सवा सौ असिस्टेंट प्रोफेसरों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। जून महीने में विश्वविद्यालय इसे करने की तैयारी में है।
नवंबर 2023 की शुरुआत में ही प्रमोशन की फाइल दौड़नी शुरू हो गई थी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के संज्ञान में मामला आने के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। इसके तहत शिक्षकों की मेडिकल चेकअप करा लिया गया है। एग्रीमेंट भी तैयार करा लिया गया है। शिक्षकों का आरोप है कि इसके पहले हर टेबल पर फाइल आगे बढ़ाने में सुस्ती दिखाई गई। कॉलेजों में निर्धारित तिथि पर ही प्रमोशन मिल जाता है। प्रावधान है कि चार वर्ष पूरे हो जाने पर ग्रेड पे छह हजार से बढ़कर सात हजार हो जाएगा।
वर्ष 2022 और 2023 में नियुक्ति पाए शिक्षकों का प्रोबेशन पीरियड तत्कालीन कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने दो साल कर दिया था। इनका प्रोबेशन पीरियड अब पूरा हो गया है। उनका कंफर्मेशन भी जून में ही हो जाएगा।