फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड: जल्द चल सकती हैं पैसेंजर ट्रेनें, 21 अप्रैल से बंद है संचालन

Fri, 04 Jun 2021 06:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

21 अप्रैल से बंद है पैसेंजर ट्रेनों का संचालन, अब फिर से मंथन शुरू, यात्रियों को मिलेगी खास सहुलियत।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण में कमी आने पर अब रेलवे ने भी ज्यादा ट्रेनों को चलाने की तैयार शुरू कर दी है। जल्द ही अब पैसेंजर ट्रेनें फिर से चलाई जा सकती है। रेलवे बोर्ड ने जरूरत और मांग के मुताबिक पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे के परिचालन विभाग ने भी इस दिशा में मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे में 21 अप्रैल से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। जिसके चलते सबसे ज्यादा दिक्कत सीवान, छपरा, नरकटियागंज, आनंदनगर व बस्ती रूट पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें खाली न होने से यात्रा करने की अनुमति नहीं है और बस यात्रा में ज्यादा समय के साथ जेब भी खाली हो रही है।

अब रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद बिहार में पैसेंजर ट्रेनों को शुरू करने का शेड्यूल बना लिया गया है। परिचालन विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मांग के हिसाब से पहले चरण में कुछ ही पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसे लेकर मंथन चल रहा है।  
विज्ञापन


इन ट्रेनों को किया गया निरस्त...
  • 05085     मैलानी-लखनऊ जंक्शन स्पेशल
  • 05086     लखनऊ जंक्शन-मैलानी स्पेशल
  • 05093     गोरखपुर-सीतापुर स्पेशल
  • 05094     सीतापुर-गोरखपुर स्पेशल
  • 05373     गोंडा-बाराबंकी स्पेशल
  • 05374     बाराबंकी-गोंडा स्पेशल
  • 05141     सीवान-गोरखपुर स्पेशल
  • 05142     गोरखपुर-सीवान स्पेशल
  • 05009     गोरखपुर-मैलानी स्पेशल
  • 05010     मैलानी-गोरखपुर स्पेशल
  • 05104     मंडुवाडीह-गोरखपुर स्पेशल
  • 05103     गोरखपुर-मंडुवाडीह स्पेशल
  • 05105     छपरा-नौतनवां स्पेशल
  • 05106     नौतनवां-छपरा स्पेशल
  • 05114     छपरा कचहरी-गोमतीनगर स्पेशल
  • 05113     गोमतीनगर-छपरा कचहरी स्पेशल
  • 05080     गोरखपुर-पाटलीपुत्र स्पेशल
  • 05079     पाटलीपुत्र-गोरखपुर स्पेशल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें