फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन अपडेट: नौतनवां-गोरखपुर रूट पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, एक साल से बंद था रूट

Wed, 10 Mar 2021 03:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहरते हुए महज ढाई घंटे में ही गोरखपुर पहुंचेगी ट्रेन
  • बीते वर्ष 2020 के मार्च माह से ही ट्रेनों के संचालन पर लगा हुआ था प्रतिबंध
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतनवां- गोरखपुर रूट पर कोरोना के कारण बीते करीब एक वर्ष से बंद पैसेंजर ट्रेन को पुन: चलवाने के लिए रेलवे ने हरी झंडी दी है। अब 15 मार्च से इस रूट पर भी एक पैसेंजर ट्रेन दौड़ेगी। बीते वर्ष 2020 के मार्च माह से ही ट्रेनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा हुआ था।

विज्ञापन


यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए तीन माह के भीतर नौतनवां-गोरखपुर रूट पर इंटरसिटी एवं दुर्ग दो एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की अनुमति तो दी गई, लेकिन समस्या पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। छोटे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह समस्याएं बरकरार रहीं। अब इस समस्या एवं लोगों की बढ़ती मांग पर अमल करते हुए रेलवे ने एक पैसेंजर ट्रेन के संचलान को भी मंजूरी दी है।

बताया गया कि यह पैसेंजर ट्रेन 15 मार्च की शाम 4 बजे ट्रेन गोरखपुर से चलकर उसी शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर नौतनवां स्टेशन पर पहुंचेगी और 16 मार्च की सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर ट्रेन नौतनवां से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी, जो नौतनवां और गोरखपुर के बीच में सभी छोटे और बड़े स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 8 बजकर 35 मिनट पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर आदि का उपयोग करते हुए कोरोना की जारी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक नौतनवां जफरे आलम ने बताया कि 15 मार्च से नौतनवां-गोरखपुर रूट पर एक पैसेंजर ट्रेन चलेगी। इस रूट पर पड़ने वाले सभी छोटे और बड़े स्टेशनों पर निर्धारित समय तक ट्रेन रुकते हुए प्रतिदिन सुबह 8:35 पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें