फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल के लिए चयनित हुए प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 39वें इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल (नॉर्थ-सेंट्रल जोन) का आयोजन इस वर्ष हरियाणा में होना है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए विभिन्न विधाओं में टीम का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

मूक अभिनय में रिद्धि ग्रुप, प्रहसन में लाभांश ग्रुप, प्रश्नोत्तरी में सौरभ मिश्र, समूह नृत्य के लोक नृत्य में डीडीयू, क्ले मॉडलिंग में रोशन सिंह, रंगोली में रोहित प्रजापति, वाद-विवाद हिंदी में नवनीत पांडेय (विपक्ष), सौरभ मिश्र (पक्ष), भाषण हिदी वासु प्रसाद, भाषण अंग्रेजी में दिव्यंका दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय समूह गायन में अमन कुमार जायसवाल व समूह गान में शिवानी मौर्या व समूह, एकल गायन में शुभम पांडेय, भारतीय शास्त्रीय एकल गान में उत्कर्ष पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तरंग की निदेशक प्रो. उषा सिंह ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता, अंग्रेजी वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, कोलाज व ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानक के अनुरूप कोई भी प्रतिभागी उपयुक्त नहीं पाया। इस वजह से इनका चयन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें