फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 39 केंद्रों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न, 10,820 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत कुल अभ्यर्थियों में से लगभग 10820 ने परीक्षा दी, जबकि दोनों 5,754 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में 26 केंद्रों पर 7,635 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में 13 केंद्रों पर 3,185 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर पहले से तैयारी कर ली गई थी, परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।

अभ्यर्थियों के अनुसार, इस बार का प्रश्नपत्र पिछली परीक्षा की तरह ही सामान्य रहा। गाजीपुर से परीक्षा देने आए अनिल यादव ने बताया कि भूगोल और राजनीति विज्ञान के प्रश्न काफी आसान थे। यदि किसी अभ्यर्थी ने छह माह तक नियमित तैयारी की हो तो परीक्षा अच्छी गई होगी। वहीं दीपक शर्मा ने बताया कि उनका इतिहास का पेपर सबसे बेहतर रहा। कुल मिलाकर परीक्षा संतोषजनक रहा। पहली बार परीक्षा देने आए सचिन कुमार ने बताया कि पेपर अच्छा हुआा है। महराजगंज की शलिनी मिश्रा ने कहा कि सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न कठिन थे। प्राणि विज्ञान के प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र आसान से मध्यम स्तर का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें