टोल फ्री नंबर पर दर्ज होंगी परिषदीय स्कूलों की समस्याएं
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों की शिकायतों के निपटारे के लिए अब बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी टोल फ्री नंबर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। विभाग शिकायत का निस्तारण करने के साथ ही प्रगति की रिपोर्ट शिकायतकर्ता को भेजकर अवगत कराएगा।
वर्तमान में टोल फ्री नंबर 1800-180-666 पर प्रेरणा, दीक्षा सहित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के साथ शिक्षकों-कर्मचारियों, अभिभावकों तथा ग्राम प्रधानों द्वारा भी शिकायत व समस्याएं दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है। विभाग ने भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के संकेत दिए हैं। बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से टोल फ्री नंबर जारी की गई है। जनपद में इसके क्रियान्वयन की कवायद शुरू कर दी गई है। संवाद