फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज में 250 सीटों पर होगी पैरामेडिकल स्टॉफ की पढ़ाई, डिप्लोमा कोर्स के लिए मिली मंजूरी

Wed, 14 Sep 2022 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को 250 सीटें आवंटित की गईं हैं। इस संबंध में मंगलवार को एक पत्र मिला है। इसमें हर कोर्स के लिए सीट निर्धारित है। नौ में से आठ कोर्स में 30-30 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। डिप्लोमा इन रेडियोथिरेपी टेक्नीशियन में 10 छात्रों का ही प्रवेश होगा।
विज्ञापन
BRD - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 250 और सीटों पर पैरामेडिकल स्टॉफ की पढ़ाई होगी। मेडिकल कॉलेज को नौ अलग-अलग डिप्लोमा कोर्स संचालित करने की मंजूरी मिल गई है। मेडिकल कॉलेज में पहले से ही पैरामेडिकल के दो कोर्स में 130 सीटों पर पढ़ाई चल रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डिप्लोमा इन एनस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्निशियन, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी टेक्नीशियन, कार्डियोलॉजी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्निशियन, नियोनेटल केयर टेक्नीशियन जैसे सुपर स्पेशलिटी विभाग के कोर्स संचालित करने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-चार ने इसको लेकर पत्र जारी किया है।

इसके तहत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल के नौ नए कोर्स संचालित करने को मंजूरी दी गई है। इन कोर्सों में सुपर स्पेशियलिटी पैरा मेडिकल कोर्स के साथ ही ओटी टेक्नीशियन, आप्थेल्मिक असिस्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स एंड प्लास्टर टेक्नीशियन और रेडियोथिरेपी टेक्नीशियन के कोर्स भी शामिल है। सभी डिप्लोमा कोर्स हैं।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को 250 सीटें आवंटित की गईं हैं। इस संबंध में मंगलवार को एक पत्र मिला है। इसमें हर कोर्स के लिए सीट निर्धारित है। नौ में से आठ कोर्स में 30-30 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। डिप्लोमा इन रेडियोथिरेपी टेक्नीशियन में 10 छात्रों का ही प्रवेश होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें