गोरखपुर। मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार से यात्रियों के पकड़े जाने के मामले में रेलवे और आईआरसीटीसी की टीम ने पेंट्रीकार संचालक के ऊपर जुर्माना लगाया है। पकड़े गए पेंट्रीकार के मैनेजर को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
13 जून को सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में ईसी रेलवे की विजिलेंस टीम ने 39 यात्रियों को बेटिकट यात्रा करते पकड़ा था। इसके साथ ही मैनेजर का भी चालान किया गया। पेंट्रीकार के मैनेजर ने आरपीएफ की पूछताछ में हर ट्रिप में यात्रियों से रुपये वसूले जाने की बात स्वीकार की। अप और डाउन ट्रिप में 80 हजार से एक लाख रुपये तक की वसूली होती है। इसके बदले में वे बैठाकर ले जाते हैं। इसी आधार पर जुर्माना लगाया गया है।