फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकराए, पांच घायल

Tue, 24 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर एक घंटे के अंतराल पर हुए हादसे, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

- तीनों का स्थानीय अस्पताल में कराया गया इलाज
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर भिटनी गांव के सामने दो अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल हो गए। एक घंटे के अंतराल पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने से हादसे हुए। सूचना पर पहुंची 1033 की एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब आठ बजे के आसपास सहजनवा के रहने वाले अभिषेक तिवारी, सरस्वती और एक अन्य युवक चार पहिया वाहन से जंगल कौड़िया स्थित मां दुर्गा मंदिर दर्शन करने गए थे। लौटते समय कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर भिटनी गांव के सामने उनकी चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस घटना में चार पहिया वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे 1033 एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से टोल नाका पर लाकर खड़ा करवाया। घायल जिस गाड़ी में सवार थे वह गाड़ी बिहार के रहने वाले राजा महतो जोकि घायलों का किराएदार है, उसकी थी। वह सहजनवा स्थित गैलेंट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस घटना से एक घंटे पहले जंगल कौड़िया के भिटनी गांव के पास ही बाईं लेन में चल रही चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर दाहिनी लेन में डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें