फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज हत्याकांड : भूमि के विवाद में गोली मार कर दी थी हत्या, मुख्य आरोपी संग 4 गिरफ्तार- लाइसेंसी असलहा बरामद

Wed, 28 Jan 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस की छानबीन में पता चला कि विशाल निषाद एसएसबी में तैनात हैं और घटना के समय ड्यूटी पर था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी एक नाली 12 बोर बंदूक, तीन कारतूस और घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन जब्त किया है। मामले में सभी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झंगहा इलाके के बड़की दुबौली गांव में जमीन के विवाद में पंकज निषाद की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पटीदारी के चाचा रामजतन निषाद की पत्नी कलावती, बेटी रूबी और दो बेटों सूरज, अविनाश को मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


इसमें मुख्य आरोपी सूरज है। मारपीट में घायल आरोपी रामजतन निषाद का उपचार पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना 25 जनवरी को हुई थी। पंकज निषाद की हत्या भूमि विवाद के चलते हुई। बीच-बचाव करने आए पंकज के भाई रामनाथ निषाद के साथ भी मारपीट की गई थी, जिसमें वह घायल हुआ। 

पुलिस ने इस मामले में पंकज के चाचा रामजतन निषाद, उनके तीनों बेटे सूरज निषाद, अविनाश उर्फ मकालू, विशाल निषाद, पत्नी कलावती देवी और बेटी रुबी के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट और बलवा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस की छानबीन में पता चला कि विशाल निषाद एसएसबी में तैनात हैं और घटना के समय ड्यूटी पर था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी एक नाली 12 बोर बंदूक, तीन कारतूस और घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन जब्त किया है। मामले में सभी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी रखी और ग्रामीणों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और न्यायालय में पेशियों के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। मृतक के परिवार को न्याय दिलाने और मामले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है।
विज्ञापन

मांग पत्र लेने के बाद हुआ दाह संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
पंकज निषाद का अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर बाद गोर्रा नदी के किनारे हुआ। इससे पहले परिजन ने तहसील प्रशासन को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। सात वर्षीय पुत्र कार्तिकेय ने पिता को मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते ही घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

पंकज के पिता रामअशीष साहनी ने मांग पत्र में परिवार की सुरक्षा के लिए असलहे का लाइसेंस देने, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क करने की बात कही है। इसके अलावा एसएसबी में कार्यरत विशाल निषाद को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें