फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित नेहरू के संस्मरण: गोरखपुर में तीन स्थानों पर किया था जनता को संबोधित, जाना पड़ा था जेल

Thu, 27 May 2021 08:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पंडित जवाहर लाल नेहरू के गोरखपुर से ऐतिहासिक संस्मरण जुड़े हुए हैं। 1940 में उन्होंने अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ जनता को जगाने का आह्वान किया था, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार कर गोरखपुर के जेल में रखा गया था। पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू से जुड़े संस्मरणों की चर्चा भी हुई।

विज्ञापन


नेहरू जी ने गोरखपुर में लालडिग्गी पार्क सहित तीन स्थानों पर 6-7 अक्टूबर 1940 को किसानों व आम जनता को संबोधित किया था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में उन्होंने शोषण, गरीबी और अंग्रेजी साम्राज्यवाद के विरुद्ध भारत की आजादी के लिए उठ खड़े होने की ललकार लगाई थी, जिसके कारण उन्हें 31 अक्तूबर 1940 से 16 नवंबर 1940 तक गोरखपुर जेल में रखा गया था।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री डॉ. सैयद जमाल ने बताया कि पंडित नेहरू सात नवंबर 1940 से सत्याग्रह आरंभ करने वाले थे और उसी के व्यापक जन जागरण के सिलसिले में दौरा कर रहे थे।
विज्ञापन


तीन नवंबर को ईडी मॉस द्वारा गोरखपुर जेल में पंडित नेहरू का ट्रायल हुआ और उन्हें चार साल सश्रम कारावास की सजा हुई। 17 दिन गोरखपुर जेल में रखने के बाद पंडित नेहरू को देहरादून जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें