फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सैनिक विहार में लो वोल्टेज से परेशान रहे उपभोक्ता

Thu, 11 Jun 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सैनिक विहार कॉलोनी में मंगलवार देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी उपभोक्ताओं को रातभर लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा। स्थिति ऐसी रही कि बल्ब तो जल रहे थे, लेकिन पंखे बेहद धीमी गति से चल रहे थे। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह करीब चार बजे के बाद वोल्टेज सामान्य हुआ, तब जाकर एसी समेत अन्य बिजली के उपकरण चले और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


उधर, शाहपुर क्षेत्र के पीएसी फीडर पर दिन में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे लगभग एक हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए और गर्मी के बीच लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खोराबार क्षेत्र के महादेवपुरम में मंगलवार रात करीब 11 बजे ट्रांसफाॅर्मर की केबल में आग लग गई। घटना के चलते करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं दिव्यनगर क्षेत्र में तकनीकी कार्य के कारण कुछ समय तक बिजली कटौती की गई। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि सैनिक विहार क्षेत्र में रात में उत्पन्न लो वोल्टेज की समस्या ठीक कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें