लगातार ट्रकों की आवाजाही के कारण बेलघाट वाया शाहपुर मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिस पर चलने में काफी परेशानी होती है। आने जाने यदि खुद संभल कर के ना चलें तो प्रतिदिन इन ट्रकों का शिकार बनेंगे।
- पन्नेलाल यादव, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि।
पूरी रात ट्रकों की आवाजाही के कारण घरों में हम लोग ठीक ढंग से सो नहीं पाते हैं। सुबह उठने के बाद घरों के बाहर व अंदर धूल की एक परत प्रतिदिन जमा रहती है। इसकी वजह से रोजाना हादसे भी होते हैं।
- छोटे लाल गुप्ता, पूर्व प्रधान।
इसे भी पढ़ें: 100 से अधिक अस्पतालों के 10 करोड़ फंसे, इलाज के बाद डॉक्टर रुपये के लिए हो रहे परेशान
बेलघाट ब्लॉक के ठीक सामने काफी बड़ा गड्ढा बन चुका है और ट्रक जब भी आते हैं, यहां पर हमेशा हादसों को दावत देते हैं। यहां पर कई बार लोग हादसों से बच चुके हैं। छोटे हादसे होने पर कोई शिकायत नहीं करता, इसलिए पता नहीं चलता है।
- जितेंद्र जायसवाल, बेलघाट।
लगातार ट्रकों की आवाजाही से धूल का गुबार उड़ता है, जिससे दुकानदारी करना कठिन हो चुका है। सबसे ज्यादा मुसीबत ओवरलोड ट्रकों की वजह से होती है। क्योंकि इसी की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे चलना दूभर हो गया है।
- छोटे लाल विश्वकर्मा, राईपुर डकही।