फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मझगावां में रेवड़ी खाने से 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी

Wed, 14 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के मझगावां चौराहे पर सोमवार शाम रेवड़ी खाने के बाद 50 से अधिक लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। बीमारों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। रेवड़ी खाने के करीब तीन घंटे पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर परिजन ने उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां से मंगलवार की दोपहर तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मझगावां चौराहे पर घूम-घूमकर रेवड़ी बेचने वाले एक विक्रेता से कई लोगों ने रेवड़ी खरीदकर खाई थी। करीब तीन घंटे बाद कुछ लोगों के पेट में दर्द शुरू हुआ। इसके बाद एक-एक कर कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। रेवड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग होने की आशंका जताई जा रही है।
बीमार होने वालों में टिकरी गांव की 16 वर्षीय तन्या, पांच वर्षीय लाडो, 36 वर्षीय संगीता, 13 वर्षीय आर्या, आठ वर्षीय अनन्या, 12 वर्षीय प्रिंस, 62 वर्षीय जीतन, 38 वर्षीय मोनिका, नौ वर्षीय अविनाश, 12 वर्षीय रक्षा प्रताप, 64 वर्षीय नंदकिशोर शुक्ला, 66 वर्षीय रामाशंकर, 66 वर्षीय विशेश्वर, 54 वर्षीय बृजभार और 60 वर्षीय मुख्तार समेत अन्य लोग शामिल हैं। मझगावां के किशन वर्मा (29), सगुन (5), शुभम सैनी (8), दुर्गावती (55), प्रियंका (28), शुभम (11), तृषा (9), पिंटू वर्मा (46), वंदना (40), महादेव (28) और गुड्डू (45) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें