फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की हुई जांच, दी गई दवाएं

Sun, 31 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर पर बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

शिविर में न्यूरो संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से जांच और परामर्श की व्यवस्था की गई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकेश शुक्ला और उनकी टीम ने बुजुर्गों की जांच कर आवश्यक सलाह दी। जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी वितरित की गईं।
डॉ. मुकेश शुक्ला ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेना जरूरी है। उन्होंने बुजुर्गों को शुगर और बीपी को नियंत्रित रखने के लिए नियमित जांच कराने की सलाह दी। इस अवसर पर अशोक मिश्र, प्रहलाद गुप्ता, गिरिजा शंकर तिवारी, प्रमोद द्विवेदी, केसी शुक्ला, नर्वदेश्वर पांडेय, कंचन सिंह, वीपी पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें