फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम पर टिप्पणी से आक्रोश, आइसा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने जेनजी के महाजुटान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई अशोभनीय
विज्ञापन

टिप्पणी से भाजपा समेत अन्य संगठनों में आक्रोश है। अलग-अलग थानों में तहरीर देकर नेहा बोरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। मामले की जांच एसएसपी ने एसपी सिटी को सौंपी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा पीपीगंज के अध्यक्ष आदर्श सिंह ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आदर्श सिंह ने कहा है कि सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक माध्यमों से नेहा बोरा की ओर से मुख्यमंत्री के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल की जानकारी मिली है। उन्हाेंने वायरल वीडियो, पोस्ट, लिंक, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर उनकी सत्यता और स्रोत का पता लगाने के साथ ही उसे प्रसारित या साझा करने वालों की भूमिका की जांच की मांग की है।
वहीं, इस मामले में ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ कैंट थाने में शिकायत देकर नेहा बोरा और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

इधर, अधिवक्ता रत्नाकर सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि लोकतंत्र में आलोचना और विरोध का अधिकार है, लेकिन अपशब्दों का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति को लेकर भी प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
राप्ती कॉम्प्लेक्स व्यापार समिति के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ श्रीवास्तव और पटवा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय पटवा ने भी कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें