फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निषाद समुदाय के प्रवक्ता पर अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश

Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शास्त्री चौक पर संत राजूदास का प्रतीकात्मक पुतला फूंका
विज्ञापन


गोरखपुर। निषाद समुदाय के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ अभद्र भाषा के विरोध में निषाद समुदाय के लोगों ने मंगलवार को शास्त्री चौक पर एकजुट होकर संत राजू दास का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और विरोध जताया।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद और समाजवादी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव विक्की निषाद ने संयुक्त रूप से कहा कि टीवी डिबेट के दौरान निषाद समुदाय के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना से समाज के लोग आहत हैं और उनमें काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में बार काउंसिल गोरखपुर के उपाध्यक्ष शिव कुमार निषाद, फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कश्यप, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष महेंद्र निषाद, रामू निषाद, अधिवक्ता मनोज निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें