फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में शुरू होगा आउट स्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बृहस्पतिवार को विज्ञान संकाय के विभागों की ओर से उपलब्ध कराई गई एकेडमिक ऑडिट रिपोर्ट की विभागवार समीक्षा की। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय जल्द ही एक आउट स्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड शुरू करेगा। शोध के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वालों शिक्षकों और शोध छात्रों को यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। कुलपति ने विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल को निर्देशित किया कि वे आउट स्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करें।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि विज्ञान संकाय के जो भी शिक्षक और शोध छात्र नेचर इंडेक्स रैंकिंग में योगदान करेंगे, विश्वविद्यालय प्रशासन उन्हें प्रशस्तिपत्र से सम्मानित करेगा। विज्ञान संकाय के सभी विभागाध्यक्षों से एक-एक कर विभाग का शोध के क्षेत्र में योगदान पर चर्चा करते हुए कुलपति ने कहा कि सभी विभाग कोशिश करें कि स्कोपस में ज्यादा से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हों। इसके साथ ही विभाग अधिक से अधिक पेटेंट करने में भी आगे आए। उन्होंने विभागों को अगले छह माह में 50 पेटेंट पंजीकृृत करने का लक्ष्य भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें