18 सितंबर से एसबीआई के सभी एटीएम पर यह व्यवस्था लागू हो गई है। इस दिन से अगर आप एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपए या इससे ज्यादा रकम निकालने के लिए जाते हैं, तो एटीएम में डेबिड कार्ड डालने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की तरफ से एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डेबिट कार्ड के पिन नंबर के साथ डालने पर ही एटीएम से पैसे निकलेंगे।