फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी में चिकित्सा अधीक्षक की तैनाती का आदेश निरस्त, महराजगंज लौटेंगे डॉ. पवन

Thu, 03 Sep 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक बनाए गए डॉ. पवन जायसवाल अब इस पद पर नहीं रहेंगे। शासन ने उनकी तैनाती का आदेश निरस्त कर दिया है। वह महराजगंज में लेवल-वन चिकित्सक के रूप में तैनात थे। आदेश निरस्त होने के बाद उन्हें अब अपने मूल तैनाती स्थल लौटना होगा।
विज्ञापन

मामला 31 मई को जारी शासनादेश के बाद सामने आया था। शासन ने डॉ. पवन को महराजगंज से स्थानांतरित कर नेहरू चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया था। उन्होंने 15 जून को ज्वाॅइनिंग के लिए आवेदन किया। इसके बाद नेहरू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पद और डॉ. पवन के लेवल को लेकर सवाल उठे। नेहरू चिकित्सालय में यह पद लेवल-थ्री स्तर का है जबकि डॉ. पवन लेवल-वन के चिकित्सक हैं।
मामला कॉलेज प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएन शुक्ला को शासन से मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए। इसके बाद शासन से स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्राचार किया गया। अब शासन ने पूर्व में जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश को निरस्त कर दिया है। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने डॉ. पवन की तैनाती का आदेश निरस्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें