फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोर न्याय बोर्ड को शहर से बाहर ले जाने का विरोध, डीएम को देंगे ज्ञापन

Tue, 27 Oct 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। किशोर न्याय बोर्ड को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की संभावित व्यवस्था के विरोध में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट ने आवाज उठाई है। एसोसिएशन के पदाधिकारी मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देंगे और बोर्ड को शहर के भीतर ही संचालित रखने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मंत्री अनुज अस्थाना ने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड को शहर से बाहर ले जाने पर अधिवक्ताओं और किशोरों के परिजन को आने-जाने में काफी परेशानी होगी। आवागमन में अधिक समय लगने से न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधा और न्यायिक प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए बोर्ड को शहर से बाहर स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें