फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़ते अपराधों के आरोप के साथ विपक्ष हमलावर, प्रियंका बोलीं-हर दिन गुंडाराज के बन रहे नए रिकॉर्ड

Mon, 27 Jul 2020 10:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में अपराध बेकाबू होने के आरोपों का विपक्ष का स्वर अभी मंद भी नहीं पड़ा था कि रविवार रात बदमाशों ने ‘छोटी राजधानी’ में एक पान कारोबारी के 12 वर्षीय इकलौते पुत्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी। अपहर्ताओं ने बच्चे की सकुशल वापसी के लिए एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। 
विज्ञापन


वहीं, बच्चे के पिता महाजन गुप्ता ने कहा कि बेटे की हत्या क्यों हुई, यह मुझे भी समझ में नहीं आ रहा है। मेरे पास एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था। एक करोड़ रुपये देने की मेरी हैसियत भी नहीं है। जिन लोगों के बारे में पुलिस ने मुझे जानकारी दी है उनमें से एक मेरे गांव का है, जबकि अन्य आसपास के गांव के रहने वाले हैं। मेरी उनसे किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं थी। मेरी मुख्यमंत्री से मांग है कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

अपहृत किशोर का शव बरामद हुआ है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन


मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक व दुखद है। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्न चिन्ह के घेरे में है। नहीं चाहिए भाजपा।
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी प्रभारी कांग्रेस  प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जातीं। यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकार्ड बन रहे हैं। सीएम के गृह क्षेत्र में अपहरण के बाद हत्या की घटना हुई है, लेकिन दिखावे के लिए ट्रांसफर के अलावा और कुछ होता ही नहीं है। जंगलराज बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें