महराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवां में शिव मंदिर परिसर में रूका फ्रांसीसी परिवार सोमवार को दिल्ली दुतावास के लिए रवाना हुआ। फ्रांसीसी परिवार के सदस्यों का वीजा आनलाइन पेंडिंग दिखा रहा है। क्योंकी वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है।
इसकी अवधि बढ़ाने के लिए फ्रांसीसी परिवार की ओर से दिल्ली दूतावास में आवेदन किया गया था। लेकिन वीजा की अवधि नहीं बढ़ने से फ्रांसीसी परिवार परेशान है। सोमवार को सभी दिल्ली दूतावास के लिए रवाना हुए। वहां से जरूरी औपचारिता पूरी कर वापस लौटेंगे।
फ्रांस के टूलूज शहर के रहने वाले फ्रांसीसी परिवार के मुखिया पैट्रीस पैलेरस व उनकी पत्नी वर्गिनी पैलेरस, उनकी दो बेटियां ओफिली पैलेरस व लोला पैलेरस तथा बेटा टाम पैलेरस, पालतु कुत्ता लकी गाड़ी से सोमवार को दिल्ली रवाना हुए।
एक मार्च 2020 को पाकिस्तान से बाघा बार्डर होते हुए भारत में आए थे। लाकडाउन में यहां फंस गए। 22 मार्च से मंदिर परिसर में अपना आशियाना लिए। चार माह से निवास कर रहे विदेशी मेहमान वीजा के लिए काफी इंतजार करते रहे।