फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा में उद्योग लगाने के साथ ही मॉल और कांप्लेक्स खोलने का मौका

Sat, 31 Dec 2022 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गीडा के सेक्टर-13, 15 और 26 में सामान्य औद्योगिक प्रयोजन के लिए 20 भूखंड का आवंटन होगा। इनका क्षेत्रफल 340 से 17,514 वर्ग मीटर तक है। इसी तरह गारमेंट उद्योग के लिए 40 भूखंडों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने के साथ ही शॉपिंग मॉल एवं कांप्लेक्स भी खोल सकते हैं। फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) औद्योगिक और कामर्शियल उपयोग के लिए 142 भूखंडों का आवंटन करेगा। निवेश मित्र पोर्टल से नीलामी और आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी। चार जनवरी से भूखंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख तीन फरवरी है।

विज्ञापन


गीडा के विभिन्न सेक्टर में होने वाले छोटे-बड़े भूखंडों के लिए गीडा प्रशासन द्वारा विज्ञापन की औपचारिकता पूरी की जा रही है। विभिन्न सेक्टर में 10 वर्ग मीटर से लेकर 4,851 वर्ग मीटर एरिया के भूखंड का आवंटन किया जाना है।

गीडा के सेक्टर-13, 15 और 26 में सामान्य औद्योगिक प्रयोजन के लिए 20 भूखंड का आवंटन होगा। इनका क्षेत्रफल 340 से 17,514 वर्ग मीटर तक है। इसी तरह गारमेंट उद्योग के लिए 40 भूखंडों का आवंटन होगा। इनका क्षेत्रफल 510 से 1,000 वर्ग मीटर के बीच है। गीडा ने इसके पहले पिछले महीने ही सामान्य औद्योगिक प्रयोजन और गारमेंट की फैक्ट्रियों के लिए 23 भूखंडों का आवंटन किया था।
विज्ञापन


इसी प्रकार वाणिज्यिक प्रयोजन के लिए भी 26 भूखंडों का आवंटन पहली बार ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से किया गया है। पिछले दिनों हुए ई-ऑक्शन में वाणिज्यिक भूखंडों के आवंटन के लिए रिजर्व मूल्य प्रति वर्ग मीटर 33,310 रुपये थी। भूखंड की नीलामी 300 प्रतिशत से अधिक दर प्राप्त हुई है।

 गीडा विभिन्न सेक्टर में 86 वाणिज्यिक भूखंडों के लिए भी आवेदन मांग रहा है। इस प्रकार गीडा प्राधिकरण द्वारा नये वर्ष में वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रयोजन के लिए करीब 142 से अधिक भूखंडों के लिए आवेदन मांगा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें