फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेज डीजे बजाने पर संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर आधी रात तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में पुलिस ने शनिवार देर रात संचालक शुक्लेश साहनी (25) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीपीगंज की ओर से आ रहे डीजे लगे पिकअप को रोककर जांच की। वाहन से 16 स्पीकर, 85 ट्वीटर और 13 मशीनें बरामद हुईं। पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रात में तेज आवाज में डीजे बजाने और निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन नहीं करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने पिकअप रोककर संचालक से पूछताछ की। आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद उसने डीजे की आवाज कम नहीं की। इसके अलावा वह डीजे संचालन से संबंधित अनुमति के दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और ध्वनि उपकरणों को कब्जे में लेते हुए वाहन सीज कर दिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें