फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरहुआं में दो एकड़ भूमि पर बन रहा प्राइवेट बस स्टेशन

Sun, 05 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के बरहुआं क्षेत्र में करीब दो एकड़ भूमि पर प्रस्तावित निजी बस स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। सबसे पहले भूमि पर मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य को गति दी जा सके।
विज्ञापन

बस स्टेशन का संचालन करने वाली संस्था फुलवारी फूड प्रोडक्शन के संचालक देवेंद्र नाथ गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले जमीन के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटवाना जरूरी है। इसके लिए संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि बस स्टेशन को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।
परिसर में कैंटीन, स्वच्छ शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, चारदीवारी तथा दो प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके अलावा बसों के सुचारु आवागमन और यात्रियों के सुरक्षित आवागमन की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। देवेंद्र नाथ गुप्ता ने बताया कि सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उन्हें 10 वर्ष की लीज पर इस बस स्टेशन के संचालन का अधिकार मिलेगा। बस स्टेशन के संचालन के दौरान यहां आने वाले निजी बसों से निर्धारित यूजर चार्ज लिया जाएगा। इससे बसों का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा और यात्रियों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें