फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोनी और बसंतपुर खास में बनेंगे इलेक्ट्रिक बस स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 150 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मिलेगी रफ्तार, चार्जिंग व पार्किंग की होगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन




गोरखपुर। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए दो नए इलेक्ट्रिक बस स्टेशन बनाए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए रोडवेज को कोनी और बसंतपुर खास में जमीन उपलब्ध करा दी है। बस स्टेशनों के निर्माण से भविष्य में मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

जानकारी के अनुसार, कोनी में 1.75 एकड़ और बसंतपुर खास में तीन एकड़ जमीन बस स्टेशन निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई है। हाल ही में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने सीएंडडीएस की टीम के साथ दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि को बस स्टेशन निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को जल्द ही 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इनके संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग क्षेत्र, रखरखाव केंद्र तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नई व्यवस्था से शहर की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली और अधिक आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल तथा सुविधाजनक बनेगी। वहीं परिवहन निगम के आरएम लव कुमार सिंह के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आने के साथ यात्रियों को बेहतर और आरामदायक परिवहन सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें