फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में नेट-जेआरएफ की तैयारी के लिए कोचिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों की यूजीसी नेट-जेआरएफ (जून परीक्षा) की तैयारी के लिए विभिन्न विभागों में कोचिंग कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। इन कक्षाओं के संचालन के लिए विभिन्न विभागों में कुल 1595 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के तहत लगातार दूसरे वर्ष इन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। पीएम उषा मद से विगत वर्ष एवं वर्तमान सत्र को लेकर कुल 67 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। इसके लिए सभी विभागों में नेट लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है। यह कक्षाएं लगातार डेढ़ माह तक चलेंगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफलता के लिए सक्षम बनाना है। इसका परिणाम भी दिखा है। यह कक्षाएं शुरू होने के बाद 300 से अधिक विद्यार्थी नेट-जेआरएफ में सफल हो चुके हैं।

इस संबंध में डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे ने बताया कि इसके तहत नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा विशेष व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन, प्रश्नों के विश्लेषण और उत्तर लेखन की तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस पहल को अत्यंत प्रभावी बताते हुए कहा कि इस तरह की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन व समर्पण के साथ इन कोचिंग कक्षाओं का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें