फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर में 43 केंद्रों पर 20,811 अभ्यर्थी आज देंगे नीट की परीक्षा, तैयारियां पूरी- ये रहेगा प्रतिबंधित

Sun, 03 May 2026 11:48 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
नीट परीक्षा के लिए ड्रेस कोड जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा शिक्षा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) की सभी तैयारियां शनिवार शाम तक पूरी कर ली गईं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित रविवार की इस परीक्षा के लिए शहर में कुल 43 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 20,811 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को समाप्त किया जा सके। इसके अलावा परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जांच प्रक्रिया में सुविधा रहे और परीक्षा समय पर शुरू हो सके। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड और अन्य सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें