फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन का पांच फेरों के लिए बढ़ा संचालन

Wed, 29 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में पांच अतिरिक्त फेरों का विस्तार किया है। ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन पांच अगस्त से दो सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन सात अगस्त से चार सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।
विज्ञापन

कटिहार से चलने वाली ट्रेन गोरखपुर सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी और 11:25 बजे रवाना होगी। वापसी में अमृतसर से चलकर ट्रेन गोरखपुर सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी और 8:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन का संचालन कटिहार, पूर्णिया, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, अंबाला कैंट सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर होगा। ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें