कुशीनगर इंटरनेशल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी यूपी पुलिस ही संभालेगी। गोरखपुर की तर्ज पर ही इसका सुरक्षा प्लान तैयार किया जा रहा है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में यात्री सुरक्षित सफर कर सकेंगे। एडीजी जोन कार्यालय से इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। एडीजी दावा शेरपा ने अपनी देखरेख में ही इसका सुरक्षा प्लान तैयार कराया है, जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा भी यूपी पुलिस ही करती है। इसके लिए एयरपोर्ट पर पुलिस चौकी खोली गई है। इसी तरह कुशीनगर एयरपोर्ट पुलिस चौकी पर एक इंस्पेक्टर, आठ दरोगा और 80 सिपाही तैनात होंगे।