गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के लिए प्रतीक चिह्न (लोगो) तैयार करने के लिए प्रतियोगिता 16 जुलाई को ललित कला एवं संगीत विभाग में आयोजित होगी। इसमें डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
प्रतिभागियों को मौके पर ही हैंडमेड या कंप्यूटर/लैपटॉप की मदद से लोगो तैयार कर जमा करना होगा। प्रतिभागी द्वारा स्वयं तैयार किए गए मौलिक डिजाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।