फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 60 फीसदी ही हो सका फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण, अब नई एजेंसी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्य में सुस्ती की वजह से पिछले दिनों कार्यदायी एजेंसी को किया था ब्लैक लिस्ट, अब दूसरी एजेंसी कराएगी शेष कार्य
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा में उद्यमियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे फ्लेटेड फैक्टरी का निर्माण अब दूसरी एजेंसी कराएगी। इसके लिए चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक कार्य करा रही कंपनी को निर्माण से हटाते हुए उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
फ्लेटेड फैक्टरी में रेडिमेड गारमेंटस, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े ऐसे काम जिसमें बहुत भारी मशीनों की जरूरत नहीं पड़ती, उनके लिए जगह दी जाती है। गीडा की तरफ से बनवाए जा रहे फ्लेटेड फैक्टरी में 80 फैक्टरियों को जगह दी जानी है। इसका निर्माण 31 मार्च तक पूरा करना था लेकिन अभी 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। निर्माण कार्य में देरी की वजह से अभी तक आवंटियों का चयन भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सीएम कार्यालय तक पहुंचने के बाद निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद कार्यदायी एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। अब नई एजेंसी के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू हुई है। इसी महीने एजेंसी फाइनल करते हुए काम शुरू कराया जाएगा। नई एजेंसी को बचा काम तीन महीने में पूरा करना होगा।
गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि नई एजेंसी के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें