फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां की गोद से उछलकर गड्ढे में गिरी मासूम, मौत

Sun, 21 Feb 2021 05:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देवरिया जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की एक साल की बेटी मां की गोद से उछलकर नल के समीप पानी भरे गड्ढे में गिर गई। नाजुक हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हरा गांव के ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले धर्मेंद्र की पत्नी अपनी एक साल की पुत्री सिरकी को गोद में लेकर रविवार को नल से पानी भरने गई थी। पानी भरते समय बेटी उछलकर पानी भरे गड्ढे में गिर गई।

बेटी को बचाने के लिए महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। पानी अधिक होने से करीब आधे घंटे तक बच्ची का पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला तो वह अचेत हो चुकी थी।
विज्ञापन


रोते-बिलखते परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें