फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 47

Tue, 16 Jun 2020 05:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में हाल ही में पुणे (महाराष्ट्र) से लौटी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। संक्रमित महिला बांसी तहसील क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 178 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 124 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के 47 एक्टिव केस हैं।

बांसी तहसील क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 28 वर्षीय महिला पुणे में रहती है। महाराष्ट्र में कोरोना का प्रसार तेज होने और लॉकडाउन में महिला कुछ दिन पहले ही घर लौटी। स्क्रीनिंग में उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए तो लार का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन


लक्षण पाए जाने के कारण उसे बांसी स्थित उर्वशी होटल में क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद राजस्व विभाग की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

प्रशासन ने होटल को सैनिटाइज कराया गया। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसे बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें