फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीनगर में संक्रमित महिला की मौत, आठ नए मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 24 Sep 2020 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के एक गांव की महिला की कोरोना संक्रमण के चलते गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में भर्ती आठ मरीज ठीक हो चुके है। 1569 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2479 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 34 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि महुली क्षेत्र के एक गांव की 55 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने के कारण तीन दिन पूर्व उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था। बुधवार की रात महिला की मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक व अन्य जिले के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  

पूर्व में पॉजिटिव मिले और होमआइसोलेट में रह रहे आठ लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2479 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 34 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 171 लोग एक्टिव है। 2274 लोग ठीक हो चुके है। 1569 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3354 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें