फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: करंट से एक महिला की मौत, तीन झुलसीं

Fri, 16 Sep 2022 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के बैजनाथपुर में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे हैंडपंप में करंट आने से महिला की मौत हो गई। जबकि, उसे बचाने गईं तीन महिलाएं झुलस गईं। घायलों को गोरखनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चरगांवा ब्लॉक के ग्राम बैजनाथपुर टोला औरहिया निवासी बरफी (68) पत्नी स्व. जयनाथ बृहस्पतिवार को पानी लेने हैंडपंप पर गईं। उसमें करंट उतर आने की वजह से चपेट में आकर गिर गईं।

नल पर गिरा देख बचाने गईं बीना पत्नी रमेश साहनी, कौशल्या पत्नी जयहिन्द साहनी, इसरावती पत्नी जीतन साहनी भी चपेट में आ गईं। चारों को लेकर परिजन गोरखनाथ अस्पताल पहुंचे, जहां पर बरफी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें