फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बाढ़ के कारण एक ट्रेन निरस्त, कई का बदला रास्ता

Wed, 12 Oct 2022 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेल प्रशासन ने गोमती नगर से 12 अक्तूबर को चलने वाली 15082 गोमती नगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। उधर, मंगलवार को दो ट्रेनों को बीच रास्ते से संचालित किया गया। कई ट्रेनों को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा जगह रास्ता बदलकर गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के आनंदनगर-गोंडा रेलवे खंड पर गैंजहवा-कौवापुर स्टेशनों के बीच ट्रैक के पास बाढ़ का पानी आने से बुधवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने गोमती नगर से 12 अक्तूबर को चलने वाली 15082 गोमती नगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। उधर, मंगलवार को दो ट्रेनों को बीच रास्ते से संचालित किया गया। कई ट्रेनों को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा जगह रास्ता बदलकर गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन


शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन
  • 05447 गोरखपुर-सुभागपुर अनारक्षित स्पेशल बढ़नी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जाएगी। बढ़नी-सुभागपुर के बीच निरस्त रहेगी।  
  • 05376 गोंडा-नकहा जंगल अनारक्षित स्पेशल बढ़नी स्टेशन से चलाई जाएगी। ट्रेन गोंडा-बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का कहर बढ़ा, 120 गांवों में घुसा पानी, तस्वीरों में देखें पूरा हाल

इनका रास्ता बदला
  • मैलानी से 11 अक्तूबर को 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • गोरखपुर से 11 अक्तूबर को 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस
  • दिल्ली से 11 अक्तूबर को 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस।
  • पनवेल से 10 अक्तूबर को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • गोरखपुर से 12 अक्तूबर को 15067 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें