गोरखपुर। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की पर्यावरण, सामाजिक व सुशासन पहल के तहत रविवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में एक हजार पौधे लगाए गए। पावरग्रिड के कार्यपालक निदेशक युगेश दीक्षित व कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
''''एक दिन-एक साथ, 1000 वृक्षारोपण'''' नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत फाइकस के पौधे लगाए गए। बता दें कि, पावर ग्रिड की ओर से विश्वविद्यालय में एक नए छात्रावास का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 14 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर टैगोर छात्रावास का निरीक्षण भी किया गया। वहां चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर पावरग्रिड के जीएम डीपी सिंह, विश्वविद्यालय के कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, वित्त नियंत्रक विनय राय, कैंपस डेवलपमेंट सेल के अध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रभाकर तिवारी, अधिष्ठाता संकाय मामले प्रो. वीके गिरी, प्रभारी सुरक्षा डॉ. हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो