फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लहसड़ी गांव में घर में घुसकर मारपीट और हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पांच अन्य नामजद की तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेवा ट्रांसपोर्टनगर निवासी शनि सोनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लहसड़ी गांव निवासी मधुवन यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 21 अप्रैल की रात खोराबार थाना क्षेत्र निवासी दीपक अपने साथियों गौतम, बृजेश, धीरज और विशाल गुप्ता के साथ इनोवा कार और मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी हमलावर उसके घर में स्थित पटरा-बल्ली की दुकान पर चढ़ आए और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उन्होंने लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और हॉकी से मधुवन यादव पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान मधुवन यादव का नाती निर्भय बचाने आया तो हमलावरों ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे निर्भय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों और आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाप्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें