फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर जंक्शन समेत पूर्वोत्तर रेलवे के 21 स्टेशनों पर है 'एक स्टेशन एक उत्पाद की दुकान'

Wed, 15 Nov 2023 02:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भारतीय रेल की ओर से शुरू की गई योजना ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ (ओएसओपी) में सबसे आगे तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल हैं, जहां 146-146 आउटलेट हैं। देश भर में नाै नवंबर तक कुल 1037 स्टेशनों पर 1134 ओएसओपी आउटलेट हैं। इनमें से पूर्वाेत्तर रेलवे के 21 स्टेशनों पर स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और इस कार्य में लगे शिल्पकारों, बुनकरों, कारीगरों, कुम्हारों आदि को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एक स्टेशन-एक उत्पाद’ योजना चला रखी है। पूर्वोत्तर रेलवे में इस अभियान के तहत गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ समेत 21 स्टेशनों पर आउटलेट खोले गए हैं।
विज्ञापन

भारतीय रेल की ओर से शुरू की गई योजना ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ (ओएसओपी) में सबसे आगे तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल हैं, जहां 146-146 आउटलेट हैं। देश भर में नाै नवंबर तक कुल 1037 स्टेशनों पर 1134 ओएसओपी आउटलेट हैं। इनमें से पूर्वाेत्तर रेलवे के 21 स्टेशनों पर स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं।

इसमें से लखनऊ मण्डल के नौ स्टेशनों गोरखपुर जं., लखनऊ जं., बादशाहनगर, गोंडा, लखीमपुर, सिद्धार्थनगर, नौतनवा, आनंदनगर एवं सीतापुर स्टेशनों पर स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के पांच स्टेशनों बरेली सिटी, हल्द्वानी, कासगंज, काशीपुर एवं काठगोदाम स्टेशनों पर स्टाल लगाए गए हैं। वाराणसी मण्डल के सात स्टेशनों बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, मऊ, छपरा कचहरी, छपरा, थावे स्टेशनों पर स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें