बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला। अब इस जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हो गई। मरीजों को बर्डपुर में आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ सीमा राय ने इसकी पुष्टी की है।
बता दें कि पहले सिद्धार्थनगर में 15 और संतकबीर नगर जिले 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। संतकबीरनगर में दो कोरोना संक्रमित सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं। ये फिलहाल संतकबीरनगर में ही आइसोलेट हैं।
गुरुवार देर शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दो संक्रमितों को संतकबीरनगर से हटाकर सिद्धार्थनगर में जोड़ दिया है। ऐसे में संतकबीरनगर की संख्या घटकर 30 हो गई है और आज मिले कोरोना संक्रमित को लेकर सिद्धार्थनगर में कुल 18 मरीज मिल चुके हैं।