गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत रविवार की देर रात हुई है। वह बड़हलगंज के बेलसड़ी गांव का रहने वाला था। मंगलवार को अंतिम संस्कार राजघाट पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज की पांचवीं मौत है।
बड़हलगंज के बेलसड़ी गांव में 45 वर्षीय शख्स मुंबई से 19 मई को आया था। वह होम क्वारंटीन था। सोमवार की रात में तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया था। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ट्रैवल हिस्ट्री और बीमारी को देखते हुए जांच के लिए नमूना भेजा गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से उनके गांव को सील करने की कार्रवाही शुरू हो गई है। बताया जाता है कि शख्स के साथ मुंबई से परिवार के पांच अन्य सदस्य भी आए थे।
इसके बाद उन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ ने बताया कि तबीयत खराब होने पर पहले जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 के मानकों के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।