एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। उनमें से तीन लोग कोतवाली इलाके के कोनी गांव के संक्रमित मृत युवक के संपर्क के हैं। इनमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं, जबकि चौथा युवक बखिरा इलाके के अमडाडगांव और पांचवां युवक महुली इलाके अतरौलिया नाथनगर का रहने वाला है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा के साथ ङी डीएम रवीश गुप्त ने भी इसकी पुष्टि की।