फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चौरीचौरा उपद्रव में एक और आरोपी गिरफ्तार, कई अब भी फरार

Fri, 29 Apr 2022 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीओ चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्यक्ष ने बताया कि चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय व झंगहा थानाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर अमित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र में झंगहा के राघोपट्टी निवासी धनंजय यादव को शहीद का दर्जा दिलाने के बहाने भोपा बाजार में बवाल करने के एक और आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान झंगहा के छोटकी दुबौली निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। इस प्रकरण में पुलिस अब तक 22 लोगों को जेल भेजवा चुकी है। कई आरोपी अब भी फरार चल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान धनंजय यादव का शव रखकर 25 मार्च को भोपा बाजार पर प्रदर्शन किया गया था। डीएम मामले में बातचीत कर ही रहे थे, तभी उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया था।

पुलिस जीप के अलावा राहगीरों के वाहनों में आगजनी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच अलग-अलग केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया था कि सपा नेता मनुरोजन यादव के उकसाने पर बवाल हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद तीन लोगों पर इनाम घोषित किया गया, जिसमें से दो कोर्ट में हाजिर हो गए। एक और आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

सीओ चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्यक्ष ने बताया कि चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय व झंगहा थानाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर अमित को गिरफ्तार किया है। फोटो व पोस्टर के जरिये अज्ञात आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें