फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: सड़क हादसे में स्कूटर चालक की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 10 Sep 2020 02:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज जिले में एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई। यह घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया के सड़क टोला स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिंदुरिया से निचलौल की तरफ जा रहा स्कूटर चालक व पीछे बैठा व्यक्ति सड़क पर खड़े बछड़े को बचाने के चक्कर में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने स्कूटर चालक को मृत घोषित कर दिया।

निचलौल थाना क्षेत्र के जमुई-पंडित निवासी तुफैल अहमद (35) व सुभाष भारती (32) गुरुवार की रात को सिंदुरिया से अपने घर जमुई पंडित स्कूटर से जा रहे थे। स्कूटर तुफैल अहमद चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


अभी वह सिंदुरिया के हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी सड़क के बीच में खड़े बछड़े से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की सहायता से प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुफैल अहमद को मृत घोषित कर दिया। अचानक सड़क हादसे में हुए मौत से पत्नी अजीजुन निशा, माता आयशा खातून सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सिंदुरिया गंगा राम यादव ने बताया कि तुफैल की मौत हो गई है। जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें