फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 31 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, 31 संक्रमित
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 1929, एक्टिव मरीज 789
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना ने मंगलवार को एक और मरीज की जान ले ली। वह कैली हॉस्पिटल में भर्ती था। जबकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 31 लोग पॉजिटिव पाए गए है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 1929 पहुंच गई है। 106 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 1095 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 789 हैं। कोरोना से अब तक 45 लोगों की मौत चुकी है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि मंगलवार को एक मौत और 31 नए पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। अब तक 174 कंटेंमेेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें सदर क्षेत्र में 101, हर्रैया में 51, भानपुर में 16 और रुधौली केछह इलाके कंटेंमेंट जोन में शामिल हैं। यहां आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। हालांकि कंटेंमेंट इलाकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। तमाम लोग मास्क लगाए बिना ही घर से बाहर निकल रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जागरूकता के बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 51488 नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे जा चुके हैं। इनमें से 50696 की रिपोर्ट मिल चुकी है। 48688 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 1929 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 829 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है।
डिप्टी सीएमओ ने पीएचसी का निरीक्षण किया
सल्टौआ। डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया ने मंगलवार को पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद मिश्र ने पूछताछ के बाद खामियां दूर करने के निर्देश दिए।
डॉ. कन्नौजिया ने ओपीडी में मरीजों से पूछताछ भी की। उपस्थिति पंजिका जांची तो सभी कर्मचारी उपस्थिति मिले। दवा काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद वे प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ कंटेंमेंट जोन कटका जाकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि छिटपुट कमियों के अलावा सब कुछ सामान्य मिला। ओपीडी में डॉक्टर मरीज देखते पाए गए।प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं। बीमारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें