फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; दोस्त घायल

Tue, 26 Dec 2023 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एएसपी मानुष पारिक ने कहा कि रात में डंपर चालक तेज रफ्तार में डंपर चला रहे हैं। इसके खिलाफ अभियान चलाकर छह को सीज कर दिया गया है। इसमें से एक के पास तो लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के मोहद्दीपुर चौराहे पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


उधर, घटना के बाद पहुंचे एएसपी मानुष पारिक की नजर तेज रफ्तार डंपर पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने पैडलेगंज पर चेकिंग अभियान चलाया और छह डंपर ओवर स्पीड में पकड़े गए, जिसे सीज कर दिया गया।

मृतक की पहचान खोराबार के जंगल बेलवार गांव निवासी रंजीत साहनी (20) के रूप में हुई। जबकि, इसी गांव का विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक से शहर में घूमने निकले थे। यूनिवर्सिटी की तरफ से आ रहे रोड से पैडलेगंज चौराहे पर पहुंचे थे कि बिछिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया, जिससे रंजीत की मौत हो गई और विजय घायल हो गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर रंजीत के मृत घोषित होने के बाद उसके घरवालों को जानकारी दी गई और घायल को भर्ती करा दिया गया। हादसे के बाद रात में ही एएसपी मानुष पारिक के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने पैडलेगंज तिराहे पर चेकिंग अभियान चला दिया। इसमें तेज रफ्तार वाहनों को पकड़ा गया।

एएसपी मानुष पारिक ने कहा कि रात में डंपर चालक तेज रफ्तार में डंपर चला रहे हैं। इसके खिलाफ अभियान चलाकर छह को सीज कर दिया गया है। इसमें से एक के पास तो लाइसेंस भी नहीं था। इसी की वजह से हुए हादसे में एक युवक की मौत हुई है और एक घायल को भर्ती का दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें