गोरखपुर में कोहरे की वजह से मंगलवार को विमान सेवा भी प्रभावित हुई। दिल्ली के लिए जहां स्पाइस जेट की एक उड़ान कैंसिल हो गई, वहीं इंडिगो का विमान दो घंटे देरी से उड़ान भर सका।
अंतिम वक्त में फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना से कई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि गोरखपुर की तुलना में दिल्ली में मौसम ज्यादा खराब रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी मानक से काफी कम हो जाने की वजह से उड़ान प्रभावित हुई।
स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह आती है। दिल्ली से उड़ान संभव नहीं हो पाने की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया। इसी तरह इंडिगो का विमान, दिल्ली से ही अपने तय समय से दो घंटे देरी से पहुंचा। इसकी वजह से गोरखपुर से भी उड़ान देर से हो सकी। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल खराब मौसम के चलते बहुत कम ही उड़ान कैंसिल हुई हैं।
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा पहली प्राथमिकता है। विमान कंपनियों से भी कहा गया है कि मौसम खराब होने की ही दशा में उड़ान कैंसिल की जाए ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।