फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में मिले 66 नए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Mon, 14 Sep 2020 08:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

देवरिया में सतर्कता के बावजूद कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 66 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बस्ती मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या 5135 हो गई है, जबकि 55 लोग अभी तक कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। 950 एक्टिव संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


तरकुलवा ब्लॉक के कनकपुरा गांव में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीएसए कार्यालय के एक बाबू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी खबर मिलते ही बीएसए कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई। सभी कर्मचारियों को कोविड-19 जांच कराने का निर्देश दिया गया है।

परसिया गांव में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नरायनपुर गांव में दो, सलेमपुर के घुसरी मिश्र गांव में एक, पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मियों, विकास भवन के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पकड़ी बाबू, कतरारी में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


नवलपुर गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज बस्ती मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि गांवों में भी कैंप लगाकर कोरोना जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन कर इलाज किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

कोविड-19 अस्पताल में पीने के लिए नहीं मिल रहा पानी

मैटरनिटी विंग में बने कोविड-19 एल-वन अस्पताल में भर्ती संक्रमितों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों ने अधिकारियों से समस्या के बारे में बताया, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

बरियापुर के रहने वाला एक संक्रमित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती है। उसने आरोप लगाया कि अस्पताल में साफ-सफाई की कमी है और पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आ रहे हैं।

सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारियों से तकलीफ बताने पर सिर्फ दवा मिल रही है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में सब व्यवस्था ठीक है। पानी नहीं मिलने की मामले की जांच करवाता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें